फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चरखी दरवाजा से 148बी सड़क मार्ग तक नई सड़क के निर्माण कार्य शुरू

Sat, 18 Jul 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दरवाजा सड़क का जायजा लेते हुए चेयरमैन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद ने चरखी दरवाजा से 148बी सड़क मार्ग तक नई सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है। 2.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी होगी, जिससे लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय नागरिक सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने नगर परिषद का आभार व्यक्त किया है। नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने कहा कि सड़क का निर्माण आधुनिक मानकों के अनुरूप किया जाएगा, ताकि लंबे समय तक लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क बनने से आसपास की कॉलोनियों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरमैन सैनी ने कहा कि नगर परिषद शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद का प्रयास है कि शहर का प्रत्येक वार्ड बेहतर सड़क, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ सके। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और गुणवत्ता के साथ सभी परियोजनाएं समय पर पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें