फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी शहर में पहुंची पाइप की खेप, पेयजल परियोजना पर शुरू होगा काम

Tue, 05 Mar 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग जल्द ही शहर में 115 करोड़ की पेयजल परियोजना पर काम शुरू करवाने जा रहा है। अलग-अलग चरणों में पूरी होने वाली परियोजना के लिए पाइप की खेप दादरी पहुंच गई है। अधिकारी अंतिम औपचारिकताएं पूरी कर रही हैं। यह परियोजना पूरी होने में चार से पांच माह का समय लगेगा और इसके बाद एक लाख की आबादी को पेयजल समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

पेयजल संकट शहर की सबसे मुख्य समस्या है। आबादी के अनुरूप जलघरों की भंडारण क्षमता नहीं है जबकि बूस्टिंग स्टेशन और पाइप लाइन को भी अपग्रेड करने की जरूरत है। ये तमाम काम करवाने के लिए ही सरकार के निर्देशों पर जनस्वास्थ्य विभाग ने 115 करोड़ की पेयजल परियोजना तैयार की थी। जो अब परवान चढ़ चुकी है और जल्द ही धरातल पर काम शुरू होने वाला है।
दादरी शहर में सीवर और पेयजल लाइनें करीब चार दशक पहले बिछी थी। उस दौरान दोनों लाइनें पास-पास डाली गई थी। सीमेंट की लाइनें जर्जर होने के कारण शहर में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से शहरवासी दूषित पेयजल आपूर्ति का दंश झेल रहे हैं जबकि शहर की कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति एक दिन छोड़कर हो रही है।
विज्ञापन


सीएम घोषणा के तहत मिली है परियोजना को मंजूरी
सीएम घोषणा के तहत यह प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर के दोनों जलघरों में बने स्टोरेज टैंकों का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसी प्रकार शहर से नजदीक गांव घिकाड़ के जलघर को अपग्रेड कर क्षमता बढ़ाई जाएगी। जलघर में नए स्टोरेज टैंक बनाए जाएंगे। इससे शहर में करीब 30 प्रतिशत हिस्से में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार शहर में बूस्टिंग स्टेशनों के लिए जलघरों से नई लाइनें बिछाई जाएंगी ताकि लोग मुख्य लाइन में कनेक्शन नहीं कर पाएं।


7400 लाख लीटर होगी पेयजल भंडारण क्षमता
नगर में बने दोनों जलघरों की पेयजल भंडारण क्षमता 3750 लाख लीटर है। अब विभाग बड़े टैंक बनवाएगा और इसके बाद पेयजल भंडारण क्षमता 7400 लाख लीटर से अधिक हो जाएगी। वहीं, इस समय पेयजल लाइनों के जर्जर होने की वजह से इनमें सीवर का पानी मिक्स हो जाता है। अब विभाग हर जगह लोहे की डीआई पाइप लाइनें बिछा रहा है। इन पाइप में जंग नहीं लगता। पुरानी लाइन बदलने के साथ नई कॉलोनियों में भी पेयजल लाइन डालने की योजना है।



पेयजल परियोजना का टेंडर अलॉट हो गया है। जल्द ही जनस्वास्थ्य की ओर से हायर की गई एजेंसी काम शुरू कर देगी। तय समय में प्रशासन ये काम पूरा करवाएगा। - मनदीप कौर, डीसी, चरखी दादरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें