फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दुष्यंत चौटाला कल करेंगे कादमा में कॉलेज का उद्घाटन

Tue, 05 Mar 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला छह मार्च को गांव कादमा में शिक्षण संस्थान का उद्घाटन कर क्षेत्र को विशेष सौगात देंगे। यह बात हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन व जजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह लितानी ने कस्बे में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला व विधायक नैना चौटाला के प्रयासों से बाढड़ा व दादरी विकास के प्रथम पायदान पर हैं। जजपा विधायक नैना चौटाला के प्रयासों से स्कूलों का सौंदर्यकरण, नवीनीकरण किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, हलका अध्यक्ष रामफल कादमा, राजेंद्र हूई, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल उमरवास, रविंद्र सांगवान, भूप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें