फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष संपन्न करवाएं चुनाव, असामाजिक तत्वों पर बरतें सख्ती : एसपी

Thu, 19 Sep 2024 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेतीं एसपी पूजा वशिष्ठ।
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को एसपी पूजा वशिष्ठ ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने चुनाव निष्पक्ष संपन्न करवाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एसपी ने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी व जिम्मेदारी की विस्तार से जानकारी दी और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इसके अलावा उन्होंने पुलिस नाकों पर तैनात अर्धसैनिक बल सहित पुलिस बल की जानकारी ली और चुनाव में हर प्रकार की गतिविधि पर निगरानी व सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

एसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला में अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। उन्होंने पुलिस जवानों को आदेश दिए कि नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जाए। प्रलोभन देकर वोट हासिल करने और पैसे, शराब या अन्य किसी भी वस्तु को चुनाव में गैरकानूनी इस्तेमाल पर पैनी नजर बनाए रखें।
विज्ञापन



ढिलाई बरतने पर नपेंगे प्रभारी
पुलिस अधीक्षक ने अपराध बैठक के दौरान स्पष्ट कहा कि अगर किसी भी थाना, चौकी, नाका या यूनिट प्रभारी ने चुनाव ड्यूटी में ढिलाई बरती तो उस पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि बैठक में बताए गए प्रत्येक बिंदू पर तत्काल काम शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें