चरखी दादरी। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने कहा कि जिले में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए और निर्माण सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो। वहीं, संबंधित विभाग क्रियान्वित की जा रहीं सभी योजनाओं की अपडेट रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति जानी और कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा स्कीम के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। एमजीजीबीवाई (महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना) को लेकर निर्देश दिए कि जिन बस्तियों में सड़कें व बिजली उपलब्ध नहीं है, वहां जल्द से जल्द सड़कें बनवाई जाएं और बिजली मुहैया करवाई जाए।
उन्होंने पीएचसी, सीएचसी व सब हेल्थ सेंटर के चल रहे निर्माण कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही दो टूक कहा कि निर्माण कार्यों में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।