फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अनिकेत हत्याकांड का चौथा आरोपी काबू

Thu, 21 Aug 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अनिकेत हत्याकांड का आरोपी नितिन। स्रोत: विभाग - फोटो : सीएम डैशबोर्ड की बैठक लेते सीडीओ शत्रोहन वैश्य मौजूद अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिकेत हत्याकांड के चौथे आरोपी कबीर नगर निवासी नितिन को दादरी सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की गई और इसके बाद कोर्ट के आदेश अनुसार उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन




एक अगस्त को दादरी पब्लिक स्कूल के नजदीक बाइक सवार युवको ने अनिकेत पर तेजधार हथियार से हमला किया था। घायल के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि वो एक अगस्त को शाम 7 बजे वो अपनी मम्मी के साथ बाइक पर बुखार की दवा लेने डाॅक्टर के पास गया था। वापस आते समय दादरी पब्लिक स्कूल के पास मम्मी सब्जी लेने लग गई और उसी वक्त बाइक सवार युवक वहां आ गए। उन्होंने आते ही अनिकेत पर चाकूओं से वार कर दिए।

गत शनिवार को पीजीआई रोहतक में तोड़ा था दम

घायल अनिकेत को दादरी नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। गत शनिवार को अनिकेत की मौत हो गई और उसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पूर्व पार्षद सुंदर, अजय झज्जरी और सुधांशु को काबू किया था। अब इस मामले में नितिन के रूप में चौथी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें