चरखी दादरी। अधिवक्ता मोहित चौधरी ने ओवरलोडिंग, अवैध खनन और कथित भ्रष्टाचार की शिकायत ईमेल के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय, स्टेट विजिलेंस और हरियाणा के राज्यपाल को भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया कि खनन एवं क्रशर जोन होने के कारण जिले से प्रतिदिन हजारों ट्रक विभिन्न राज्यों में सामग्री ले जाते हैं जिनमें अधिकांश ओवरलोड होते हैं।
अधिवक्ता मोहित ने शिकायत में आरोप लगाया कि ओवरलोडिंग करने वाले वालों से अवैध वसूली की जाती है। शिकायतकर्ता मोहित का आरोप है कि शुरुआत के कुछ दिन सख्ती दिखाने के बाद अवैध वसूली पर कुछ हद तक रोक लगी थी। अब कार्रवाई के नाम केवल खानापूर्ति की रही है। शिकायत में कहा गया कि ओवरलोडिंग से सड़कों की स्थिति खराब हुई है। प्रदूषण बढ़ा है और सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। शिकायत में मांग की गई कि संबंधित अधिकारियों की संपत्तियों की जांच कराई जाए। पिछले 10 वर्षों में जिले में तैनात अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की मांग उठाई गई है।