फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में जुआ खेल रहे पांच युवकों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर परिसर में जुआ खेल रहे पांच युवकों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

बौंदकलां (चरखी दादरी)। रानीला स्थित गोगा मेडी मंदिर परिसर में जुआ खेल रहे पांच युवकों को पुलिस टीम ने काबू किया है। आरोपियों से 6800 रुपये बरामद हुए। उनके खिलाफ अचीना चौकी में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पांचों आरोपी रानीला के ही रहने वाले है। जानकारी के अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस टीम सांवड़ में गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रानीला के गोगा मेडी मंदिर परिसर में कुछ युवक रुपये दांव पर लगाकर ताश खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रानीला में दबिश दी। पुलिस की दो गाड़ियां यहां पहुंची और वहां ताश खेल रहे पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राकेश, आशीष, सूरज, मंजीत और कदम के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें