शहर स्थित एपीजे महिला महाविद्यालय में छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करतीं कार्यवाहक प
एपीजे कन्या महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित किया गया सम्मान समारोह, दीपांशी, नेहा, किरण, कीर्ति व खुशी को मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखीदादरी। एपीजे सरस्वती कन्या महाविद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पिछले तीन माह के अंदर आयोजित विभिन्न जिला, मंडल और राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य स्नेहलता ने की।
उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान छात्रा दीपांशी को जनता महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय ऑन द स्पॉट पेंटिंग स्पर्धा में पहला स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। वहीं, नेहा को स्लोगन राइटिंग में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार जीतने पर सम्मानित किया गया। छात्रा खुशी को वाद-विवाद में पहले स्थान पर रहने पर शनिवार को महाविद्यालय में सम्मान मिला। जिला स्तरीय वाद-विवाद में प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने पर किरण और कविता पाठ स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल करने पर कीर्ति को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य ने बताया कि सांपला में आयोजित मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता के तहत आयोजित वाद-विवाद स्पर्धा में प्रथम रहने पर खुशी को सम्मानित किया गया। मंडल स्तरीय स्पर्धा में दीपांशी को ऑन द स्पॉट पेंटिंग स्पर्धा में और नेहा को स्लोगन राइटिंग में दूसरा स्थान पाने पर महाविद्यालय में सम्मानित किया गया। वहीं, राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता के तहत पंचकूला में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने पर खुशी को और ऑन द स्पॉट पेंटिंग स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल करने पर दीपांशी को सम्मानित किया गया।
फोटो 03
शहर स्थित एपीजे महिला महाविद्यालय में छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करतीं कार्यवाहक प्राचार्य स्नेहलता। स्रोत : संस्थान