फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिपूर्ति पोर्टल के बजाय पटवारी से तैयार विशेष गिरदावरी के आधार पर मिले मुआवजा : जगबीर

Tue, 28 Jan 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के डीआरओ को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।
विज्ञापन
चरखी दादरी। एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला के नेतृत्व में किसानों ने ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की विशेष गिरदावरी करवाने की मांग के लिए ज्ञापन दिया। प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी, भूप सिंह फौजी, सुरेश, ओम, अधिवक्ता महेंद्र सिंह सांगवान ने जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भौरिया को दिए ज्ञापन के माध्यम से ओलावृष्टि से प्रभावित रबी फसलों का मुआवजा ऑनलाइन क्षतिपूर्ति पोर्टल से देने के बजाय पटवारी से तैयार एपीआर गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर देने की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया कि गत दिसंबर में रबी की फसल सरसों, गेहूं, चना, जौ व सब्जी की खेती में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



20 सदस्यीय प्रगतिशील किसान क्लब का किया गठन

बाढड़ा। सीमेंट कंपनी ने गांव कारी आदु के किसानों को कृषि के लिए मशीनरी उपलब्ध करवाई है। इस पर किसानों व ग्राम पंचायत ने कंपनी का आभार प्रकट किया है। राजेंद्र शर्मा कारी ने बताया कि सीमेंट कंपनी ने समग्र ग्रामीण विकास के लिए किसानों को क्लब बना कर सामूहिक रूप से कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए सुपर सीडर, रोटावेटर, फर्टिलाइजर और सीडर के साथ हैरो उपलब्ध करवाई है। इसके लिए गांव में 20 सदस्यीय प्रगतिशील किसान क्लब बनाया गया है। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान अजीत श्योराण, सोमबीर, संदीप, सुमित कुमार, सुनील, सुरेंद्र कुमार, मानसिंह, सुरेश शर्मा, नवीन, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें