गांव हड़ोदा में बातचीत करते सुंदरपाल फोगाट व अन्य। स्रोत : शिक्षा विभाग
- शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निर्देशों पर मंगलवार को हड़ोदा, हड़ोदी और बिलावल स्कूल में पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। शिक्षा विभाग की ओर से उल्लास कार्यक्रम के तहत लगातार विभिन्न विद्यालयों में जिला अधिकारी कृष्णा फोगाट व खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण के निर्देशानुसार शिक्षण व अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को उल्लास टीम सहायक खंड समन्वयक सुंदरपाल फोगाट के नेतृत्व में गांव हड़ोदा, हड़ोदी व बिलावल में पहुंची।
सुंदरपाल फोगाट ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य 1200 नए लर्नर्स को नामांकित करना और उन्हें साक्षर बनाना है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षकों और वालंटियर्स को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। अभियान के तहत टीम ने ग्रामीणों को इस सुविधा की जानकारी दी और लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा न सिर्फ किशोरों व युवाओं का अधिकार है, बल्कि, उससे बढ़कर समाज के किसी भी आयुवर्ग के इंसान के लिए यह सीधे तौर पर देश की उन्नति से जुड़ने का माध्यम भी है।
इस दौरान क्लस्टर हेड सुचित्रा सांगवान, रविंद्र, हनुमंत, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।