फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कॉलेज रोड 3 घंटे सील, सीएम के जाने के बाद आवागमन शुरू

Fri, 06 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बैरिकेड्स लगाकर सील किया गया शहर का कॉलेज रोड। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दादरी आगमन के चलते पुलिस प्रशासन ने तीन घंटे तक शहर का कॉलेज रोड सील रखा। इस मार्ग पर पुलिस ने चार जगह बैरिकेडिंग की। यहां से गुजरने वाले वाहनों के रूट डायवर्ट कराए गए। सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री के जाने के बाद कॉलेज मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।
वीरवार को जनता कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम 2.0 मुहिम का आगाज करने के लिए प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन का समय 8 बजे निर्धारित था। इसमें शिरकत करने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह और सांसद धर्मबीर सिंह समेत दादरी विधायक सुनील सांगवान, बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास व विधयक रणधीर सिंह पनिहार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री समेत सांसद के आगमन पर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। सुबह करीब छह बजे ही फोर्स आयोजन स्थल पर पहुंच गई। वहीं, सुबह 7 बजे बैरिकेडिंग कर प्रशासन ने कॉलेज रोड को सील कर दिया। यहां से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। कार्यक्रम का समापन होने व मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही कॉलेज रोड से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें