फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 10 घंटे सील रखा कॉलेज रोड, वाहनों के रूट करवाए डायवर्ट

Sat, 05 Oct 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते कॉलेज रोड पर दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षाकर्मी किए गए तैनात, वाहनों को मुड़वाकर वापस भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव से पहले पोलिंग पार्टियों की रवानगी को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर का कॉलेज रोड 10 घंटे तक सील रखा। इस समय अवधि के अंदर किसी को इस मार्ग से नहीं गुजरने दिया गया। वाहनों के रूट डायवर्ट करवाए गए। वहीं, पोलिंग टीमों के रवाना होने के बाद इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई।

बता दें कि दादरी हलके की पोलिंग पार्टियां जनता कॉलेज से जबकि बाढड़ा हलके की पोलिंग पार्टियां जेडीकेडीई स्कूल से रवाना हुईं। दोनों संस्थाएं कॉलेज रोड पर स्थित हैं। इसके चलते सुबह 6 बजे ही पुलिस कर्मचारियों ने दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही बंद करवा दी। सुरक्षा के लिहाज से यहां पुलिसकर्मी तैनात किए गए। वहीं, बैरिकेड्स तक पहुंचे वाहनों को पुलिस कर्मचारियों ने मुड़वाकर वापस भेज दिया। शाम करीब चार बजे तक पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। उसके बाद ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते शुक्रवार को कॉलेज रोड पर आमजन की चहल-पहल नहीं रही। करीब 300 मीटर की दूरी में कॉलेज रोड पर दो पुलिस नाके लगाए गए। आमजन का आवागमन बंद रहने से कॉलेज मार्ग पर केवल सुरक्षाकर्मी ही नजर आए।
विज्ञापन


वाहनों के यूं डायवर्ट करवाए रूट
महेंद्रगढ़ चौक की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस ने वाया लोहारू चौक और रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग से निकलवाया। वहीं, दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को रुकवाकर पुलिस कर्मियों ने रावलधी-दिल्ली बाईपास और रोहतक फाटक के जरिये शहर में प्रवेश कराया।

फोटो 27
वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए कॉलेज रोड पर जिला पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें