फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पिंक, मॉडल, यूथ और पीडब्ल्यूडी बूथ मतदाताओं को करेंगे आकर्षित

Sat, 05 Oct 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी शहर के आदर्श स्कूल में बनाया गया पिंक बूथ। संवाद
विज्ञापन
- दादरी और बाढड़ा हलके में जिला प्रशासन ने विशेष तौर पर तैयार करवाए हैं चारों श्रेणी के बूथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मतदान के प्रति दिव्यांग नागरिकों, महिलाओं और नौजवान मतदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए जिला प्रशासन ने पिंक, यूथ और पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए हैं। जिला के बाढड़ा व दादरी विधानसभा क्षेत्र में ये बूथ विशेष तौर पर तैयार किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विशेष साज-सज्जा और सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 66 व 67 नंबर मतदान केंद्र को मॉडल बूथ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में मतदान केंद्र नंबर 111 व 113 को पिंक बूथ, मिडिल स्कूल के 115 नंबर मतदान केंद्र को दिव्यांग बूथ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में 9 व 10 नंबर मतदान केंद्र को युवा बूथ के तौर पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार, दादरी विधानसभा क्षेत्र में कैंब्रिज स्मार्ट स्कूल में 191 व 182 नंबर मतदान केंद्र को मॉडल बूथ, आदर्श पब्लिक स्कूल के बूथ नंबर 179 व गीता निकेतन नर्सिंग संस्थान के बूथ नंबर 194 को पिंक बूथ बनाया गया है। तिवाला के राजकीय उच्च विद्यालय के 146 नंबर मतदान केंद्र को दिव्यांग बूथ और केएन स्कूल के 164 व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भागवी के 237 नंबर मतदान केंद्र को युवा बूथ के तौर पर स्थापित किया गया है।

फोटो 37
दादरी शहर के आदर्श स्कूल में बनाया गया पिंक बूथ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें