फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कॉलेजों में दाखिले का पोर्टल फिर खुला, 6 अक्तूबर तक मिलेगा मौका

Sat, 26 Sep 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के कॉलेजों में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल एक बार फिर खोल दिया है। अब विद्यार्थी 6 अक्तूबर तक दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

पोर्टल दोबारा खुलने से उन विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में दाखिला नहीं ले पाए थे। जिले के आठ कॉलेजों में अभी भी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की करीब 50 प्रतिशत सीटें खाली बताई जा रही हैं।
दाखिला प्रक्रिया दोबारा शुरू होने से केवल नए विद्यार्थियों को ही नहीं बल्कि पहले से कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत दाखिला करवा सकेंगे। इसके अलावा द्वितीय और तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे ऐसे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी वजह से आगामी कक्षा या सेमेस्टर में दाखिला नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें