फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपी हेड कांस्टेबल। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सचिन कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसीबी के निरीक्षक फते सिंह के मुताबिक एक कार एजेंसी के कर्मचारी ने शिकायत दी की 17 सितंबर को वह एक ग्राहक की कार की टेस्ट ड्राइव ले रहा था। इसी दौरान लोहारू रोड पर गांव भैरवी के पास कार की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल सचिन कुमार को सौंपी।
शिकायतकर्ता के अनुसार मामले को रफा-दफा करने की एवज में जांच अधिकारी ने उससे 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इस शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये देकर सदर थाने में जांच अधिकारी के कमरे में भेजा गया। जैसे ही सचिन कुमार ने रुपये लिए एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें