जिला प्रशासन ने 2020-21 के नए कलेक्टर रेट बेवसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। हालांकि 2019-20 के कलेक्टर रेट को ही 2020-21 के लिए निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने नए कलेक्टर रेट पर आपत्ति और दावे दर्ज करवाने के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया गया है।
2020-21 के कलेक्टर रेट के मुताबिक नगर परिषद कार्यालय से लेकर परशुराम चौक होते हुए काठमंडी तक और गांधी नगर फाटक से लेकर पुराना बस स्टैंड तक व्यवसायिक कार्य के लिए प्रति वर्ग गज जमीन का रेट 80 हजार तय किया गया है। ये दोनों शहर के सबसे महंगे कॉमर्शिलय क्षेत्र हैं। इन दोनों मार्गों पर जमीन का आवासीय रेट 18 हजार रुपये प्रति वर्ग गज है। वहीं, रोहतक गेट से अनाज मंडी गेट तक जमीन का प्रति वर्ग गज आवासीय रेट 25000 है, जो शहर में सबसे अधिक है। शहर की वाल्मीकि और रविदास बस्ती में जमीन का कॉमर्शिलय और आवासीय रेट सबसे कम है। यहां कॉमर्शिलय उपयोग के लिए दस हजार और आवासीय उपयोग के लिए छह हजार रुपये प्रति वर्ग गज जमीन है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 2019-20 के कलेक्टर रेट को ही 2020-21 के लिए लागू किया गया है और अगर किसी को इस पर आपत्ति है या फिर कोई सुझाव देना चाहता है तो वह 15 जनवरी से पहले प्रक्रिया पूरी करे।
शहर के सबसे महंगे क्षेत्र
क्षेत्र कॉमर्शिलय रेट आवासीय रेट
नप कार्यालय से काठमंडी 80000 18000
सीसीआई फाटक से पुराना बस स्टैंड 80000 18000
नई अनाज मंडी और सब्जी मंडी 80000 एनए
अनाज मंडी 70000 18000
रोहतक गेट से अनाज मंडी गेट 65000 25000
रेलवे स्टेशन से पुराना बस स्टैंड 60000 18000
एमसी कॉलोनी 40000 15000
जीवन जैन मार्ग से तिकोना पार्क 35000 18000
यहां सस्ती है जमीन
क्षेत्र - कॉमर्शिलय- आवासीय रेट
वाल्मीकि बस्ती 10000 6000
रविदास बस्ती 10000 6000
बधवाना गेट से गामड़ी तक 12000 7000
चरखी गेट से राधा स्वामी आश्रम तक 15000 8000
ढाणी रोड 15000 7000
घिकाड़ा रोड 15000 8000
महेंद्रगढ़ बाईपास से भिवानी चौक 20000 7000
दादरी जिला की बेवसाइट पर नए कलेक्टर रेट अपलोड कर दिए गए हैं। कलेक्टर रेट की आपत्ति या सुझाव 15 जनवरी तक एसडीएम कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं और इसके बाद कोई दावा या आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी।
राजेश जोगपाल, उपायुक्त