फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीत लहर ने लोगों को ठिठुराया

Sun, 19 Jan 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शनिवार सुबह दादरी शहर में छाए बादल। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया और इसके बाद मौसम में ठंडक बनी रही। वहीं, 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीत लहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। दोपहर बाद करीब तीन घंटे के लिए हल्की धूप भी खिली। हालांकि इससे पहले आसमान में बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान शुक्रवार के मुकाबले स्थिर रहा। वातावरण में नमी की मात्रा 87 प्रतिशत रही और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22 व 23 जनवरी को हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी होने की संभावना है। सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। उन्होंने बताया कि एक के बाद एक विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड का सिलसिला अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें