फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री ने की बाढ़ राहत कार्याें की समीक्षा, दिए निर्देश

Thu, 03 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या और बाढ़ राहत कार्यों की वीडियो कांफ्रेंस के जरिये समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त मुनीश शर्मा ने जिले में की गईं तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
कांफ्रेंस के बाद उपायुक्त ने सिंचाई, जन स्वास्थ्य, नगर परिषद आदि विभागों के अधिकारियों के बैठक भी ली। इसमें उन्होंने कहा कि जिला में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से शुरू किया गया अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए। जलभराव की स्थिति से बचाव के लिए जिला प्रशासन जो बहुआयामी रणनीति अपनाई है, उसके तहत नालों की समयबद्ध सफाई, अतिक्रमण हटाने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएं। विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी चौबीस घंटे सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने कहा कि जल निकासी के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की जाए। वहां विशेष रूप से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक अधिकारी सौंपे गए विशिष्ट क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करे और आवश्यकतानुसार त्वरित कदम उठाए।
पंपिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाएं और खराब पंपों को बदला जाए या उनको ठीक किया जाए। ताकि, आपात स्थिति में जलभराव को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें