मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के 6 पार्क एवं व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया। रानीला गांव में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा ने उद्घाटन की औपचारिकताएं पूरी की।
उपायुक्त ने कहा कि व्यायामशालाओं जैसी परियोजनाएं प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। आज जिला में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने छह पार्क एवं व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया है। जिला में इस समय लगभग 50 व्यायामशालाओं पर काम चल रहा है, जिसके जल्द पूरा होनी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आज जनता को समर्पित की गई ये व्यायामशालाएं रानीला, फतेहगढ़, मांढी हरिया, आबिदपूरा, महराणा व चांगरोड में बनाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि इन पार्क एवं व्यायामशालाओं के माध्मय से प्रत्येक व्यक्ति को लाभ होगा और लोग अपने स्वास्थ के लिए समय निकालकर व्यायाम कर पाऐंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज के युग में पढ़ाई की ओर हर कोई ध्यान दे रहा है वैस ही स्वास्थ के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग होता है।
दो एकड़ में बनी एक व्यायामशाला पर 29 लाख आया है खर्च
रानीला, महराण और फतेहगढ़ की व्यायामशालाएं दो-दो एकड़ में बनाई गई हैं और इन पर लगभग 29-29 लाख रूपये की राशि खर्च हुई है। इन व्यायामशालाओं में शैड, प्लेटफार्म, वाकिंग ट्रैक, शौचालय और चौकीदार के लिए कमरे की व्यवस्था होगी।
मांढ़ी हरिया, चांगरोड और आबिदपुरा में चार एकड़ में बनी है व्यायामशाला
उपायुक्त ने बताया कि जिला के चांगरोड़, आबिदपुरा और मांढी हरिया में 4 एकड़ भमि पर व्यायामशालाओं का निर्माण करवाया गया है। मांढी हरिया में लगभग 48 लाख, आबिदपूरा में लगभग 34 लाख और चांगरोड़ में लगभग 49 लाख रूपये की राशि इनपर खर्च हुई है। इन व्यायामशालाओं में भी शेड, प्लेटफार्म, वाकिंग ट्रैक, शौचालय और चौकीदार के कमरे सहित स्टेज, चेंजिंग रूम और रेसिंग ट्रैक की सुविधा है।
उद्घाटन समारोह में ये रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, नगराधीश संदीप अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक रामसिंह बिश्नोई, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, जजपा जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर चंचल, डीडीपीओ ऋषि डांगी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आशिष मान, सुमित बेनीवाल व सुभाष शर्मा, विजय सांगवान मदौला, सूरज बेनीवाल, जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला सहित रानीला की सरपंच शर्मिला, चांगरोड की सरपंच सुमन देवी, आबिदपूरा की सरपंच कविता, महराणा के सरपंच भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।