क्लिनिक में उपचार संबंधी सामान जब्त करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम। संवाद
फोटो -15
क्लिनिक के बाहर छापे मारने के लिए पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम। संवाद
फोटो-16
किराना स्टोर पर पुलिस के साथ कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम। संवाद
- शिकायत के आधार पर दादरी पहुंची थी टीम, सुबह से शाम 4 बजे तक तीन जगह पर छापा मारकर लिए नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। इस दौरान एक क्लिनिक में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इसके अलावा, मिठाई की दो दुकानों से टीम ने नमूने लिए। क्लिनिक में बिना लाइसेंस गैर पंजीकृत गतिविधियां पाई गईं। दस्तावेज के अभाव में टीम ने संचालिका के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।
टीम सुबह 11 बजे दादरी पहुंची। इसके बाद सीएमएफएस रोहतक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा व गुप्तचर इकाई टीम ने शहर में लाला लाजपतराय चौक के पास हरियाणा कंफेक्शनरी किराना स्टोर पर दबिश दी। संचालक भगवती प्रसाद मौके पर मिला। यहां से 10 किलोग्राम सिंघाड़े का आटा मिला। इसमें से टीम ने नमूना लिया और जांच के लिए आगे भेज दिया।
इसके बाद वहीं पर सिटी कंफेक्शनरी किराना स्टोर पर कार्रवाई कर संचालक शंकरभान से समान की जानकारी ली। इस स्टोर में टीम को 40 किलोग्राम कुट्टू का आटा व 25 किलोग्राम सामक मिला। टीम के लाइसेंस मांगने पर स्टोर संचालक लाइसेंस दिखाने में असमर्थ रहा। बाद में टीम ने एक-एक नमूने लिए और जांच के लिए आगे भेज दिया। अब नमूनों की रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी आगामी कार्रवाई करेंगे।
दो घंटे कार्रवाई करने के बाद टीम को मुख्यालय से सूचना मिली कि रोहतक चौक स्थित गुड्डी क्लिनिक एवं जच्चा-बच्चा विशेषज्ञ में बिना लाइसेंस मरीजों का उपचार किया जा रहा है। महिलाओं की डिलिवरी करवाई जा रही है। इसके बाद टीम स्वास्थ्य विभाग से डॉ. संदीप, ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी तरुण कुमार के साथ क्लिनिक पहुंंची। यहां पर टीम ने जाते ही मरीजों का रिकॉर्ड देखा और रजिस्टर जब्त कर लिया।
इसके बाद टीम ने संचालिका से लाइसेंस मांगा तो दीवार पर फर्जी लाइसेंस मिला, जिसमें गुड्डी का कहीं नाम नहीं था। सुचित्रा के नाम एक आयुर्वेदिक चिकित्सक का लाइसेंस बनाया गया था। इसके बाद टीम ने तलाशी ली तो कुछ प्रयोग की गईं सिरिंज मिलीं। कुछ देर तक पूछताछ के बाद टीम ने सिरिंज, फर्जी लाइसेंस, एलोपैथिक दवाएं मौके से जब्त कीं। साथ ही टीम ने रिपोर्ट तैयार की है। साथ ही संचालिका के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की है।
वर्सन:
सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अस्पताल में जांच की। यहां पर बिना लाइसेंस मरीजों का उपचार करते हुए पाया गया। यहां से टीम ने कुछ सिरिंज व अन्य समान जब्त किया है। संचालिका पर नियम के उल्लंघन में केस दर्ज कर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
-डॉ. संदीप कुमार, सिविल सर्जन