जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में छापामारी के दौरान जांच करते हुए अधिकारी।
चरखी दादरी। सीएम फ्लाइंग टीम ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान पांच कर्मचारी गैैरहाजिर मिले। कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग सतेंंद्र कुमार व गुप्तचर इकाई दादरी की संयुक्त टीम ने कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय चंपापुरी क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने कार्यालय में सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकाॅर्ड देखा। रिकाॅर्ड के अनुसार टीम को कुल 32 अधिकारी व कर्मचारियों में से 25 कर्मचारी हाजिर मिले। पांच कर्मचारी गैर हाजिर मिले, जबकि दो अवकाश पर पाए गए। गैर हाजिर पाये गये पांचों कर्मचारियों की रिपोर्ट तैयार करके संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।।