बाढड़ा। गांव निहालगढ़ के पास बाइक के सामने नीलगाय आने से पीछे बैठी लड़की की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए बयान में गांव कुब्जानगर निवासी सुरेश ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपनी बेटी के साथ गांव कुब्जानगर जा रहा था। जब वे निहालगढ़ के पास पहुंचे तो बाइक के सामने सड़क पर नीलगाय आ गई। जिससे उनकी बाइक सड़क पर गिर गई। जिसमें वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को संभाला और दादरी स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ममता को मृत घोषित कर दिया।