फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बरसे बादल, बह गई व्यवस्था, सिस्टम की धक्का चाल

विज्ञापन
दादरी के रोेहतक रोड पर भरे पानी में बंद हुई ऑटो को धक्का लगा ले जाते हुए युवक। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। भादो के महीने में बारिश ने सावन सी झड़ी लगा दी है। दादरी जिले में मंगलवार को बदरा जमकर बरसे। लगातार बारिश ने दादरी शहर की पानी निकासी की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। करीब 55 एमएम बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों और गलियों में घुटनों तक जलभराव हो गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में जगह-जगह वाहन पानी में बंद हो गए और चालक इन्हें धक्का मारकर बाहर निकालते नजर आए।
विज्ञापन


बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दी हो, लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया कि शहर में बारिश से निपटने के इंतजाम नाकाफी हैं। लोगों का कहना है कि हर साल यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता। प्रशासन के मानसून प्रबंधों की हकीकत सामने आ गई, जब घंटों तक पानी की निकासी नहीं हो पाई और लोगों को जलभराव के बीच रास्ता तलाशते देखा गया।

सड़कें बनीं तालाब

बारिश सोमवार रात से शुरू हुई और मंगलवार को सुबह पौने नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रुक-रुक कर बदरा बरसते रहे। इस दौरान शहर की सीवर लाइनें ओवरफ्लो हो गईं और कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। जनस्वास्थ्य विभाग की टीमें पंप सेट और मोटरों की मदद से पानी निकासी में जुटीं, लेकिन जलभराव कम नहीं हो सका।
विज्ञापन


इन इलाकों में जलभराव

तिकोना पार्क, पुराना सिविल अस्पताल रोड, लाजपतराय चौक, परशुराम चौक, रोहतक रोड, कोर्ट रोड, मेन बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, काठमंडी, लोहारू रोड, नगर परिषद कार्यालय के आसपास के क्षेत्र।

बंद पड़े वाहन, पुलिस बनी मददगार

शहर के मुख्य मार्गों पर करीब 50 से अधिक दुपहिया वाहन पानी में बंद हो गए। रोहतक रोड, बस स्टैंड रोड, और कोर्ट रोड पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया। कई चालक अपने वाहनों को धक्का मारकर बाहर निकालते रहे। एक महिला की स्कूटी को पुलिसकर्मी ने खुद धक्का मारकर पानी से बाहर निकाला, जिसकी लोगों ने सराहना की।



बारिश के बाद पानी की निकासी होने में थोड़ा समय लगता ही है। निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध करते हुए मोटरों व पंप सेट की व्यवस्था की हुई है। ज्यादातर जगहों से पानी की निकासी कर दी गई है और अगर कहीं समस्या बनी है तो उसका भी जल्द समाधान करवा देंगे। - मुकेश कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें