फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा

Mon, 06 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के सभी वार्डों में नगर परिषद की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही अभियान शुरू कर सभी वार्ड स्वच्छता के पैमाने पर मापे जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में 21 वार्ड हैं। इनमें नगर परिषद की टीम प्रतिदिन स्वच्छता अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। अब तक शहर के तीन वार्डों में कचरा निपटान उचित तरीके से होने लगा है। टीम वार्ड-18 में अभियान की शुरुआत करेगी।
अब शहर में नगर परिषद की ओर से लोगों को जागरूक किया जाएगा और फिर मेगा निरीक्षण कर वार्डों को कचरामुक्त घोषित किया जाएगा। इसमें केवल पूरी तरह स्वच्छ रहने वाले वार्ड ही कचरामुक्त वार्ड कहलाएंगे। फिलहाल, इसकी तैयारियां चल रही हैं। हर शहर में एक कार्यक्रम अधिकारी तय किया गया है। अब ऑनलाइन ट्रेनिंग के माध्यम से उन्हें अभियान की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए नगर परिषद ने लगाए बोर्ड : नगर परिषद की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए चौक व चौराहों पर अभियान संबंधी बोर्ड लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें