फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीजेएम ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, डीएलएसए की योजनाओं की दी जानकारियां

Thu, 08 Jan 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदियों से बात करते सीजेएम संजीव काजला। विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने कहा कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है। सीजेएम संजीव काजला बुधवार को भिवानी जिला कारागार का निरीक्षण करते हुए बंदियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता न मिलने से लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है। इसके साथ ही उन्होंने जेल का दौरा करते हुए पुरुष बैरिक का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में कैदियों के रहन-सहन, खान पान, पीने के पानी की व्यवस्था, पुस्तकालय, साफ-सफाई, चिकित्सा सेवा आदि का अवलोकन किया।
उन्होंने कैदियों व बंदियों से जेल में बिताई गई अवधि के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि दादरी जिले के किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए कार्यालय को सूचित किया जाए। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें