फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीजेएम ने भिवानी जिला कारागार में जानीं बंदियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 17- भिवानी जिला जेल में बंदियों से उनकी समस्याएं पूछते सीजेएम संजीव काजला। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला ने रहन-सहन और सफाई का किया अवलोकन
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने बुधवार को भिवानी जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से बातचीत की और कहा कि यदि किसी को कानूनी सहायता की आवश्यकता हो, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) से मदद ले सकता है।
सीजेएम काजला ने विशेष रूप से उन बंदियों को संबोधित किया जो मामूली मामलों में कानूनी सहायता की कमी के कारण लंबे समय से जेल में हैं। काजला ने जेल के पुरुष बैरिक का निरीक्षण किया और उनके रहन-सहन, खानपान, पेयजल, पुस्तकालय, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बंदियों से जेल में बिताई गई अवधि के बारे में भी पूछताछ की और बंदियों को डीएलएसए की सेवाओं के बारे में बताया। काजला ने निर्देश दिए कि दादरी जिले के किसी भी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो, तो संबंधित अधिकारियों को डीएलएसए से सूचित किया जाए। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक राय साहब और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें