फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : दो खापों ने हर गांव के प्रत्येक घर से एक आदमी की लगाई ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा के बाद कमजोर पड़े किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए दादरी जिले की खापें और विभिन्न संगठनों ने दोबारा से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपनी घोषणा अनुसार शनिवार को फौगाट खाप-19 ने वाहनों के काफिले के साथ गाजीपुर बॉर्डर कूच की। वो अपने साथ रसद भी ले गए।
विज्ञापन

वहीं, सांगवान खाप-40 और श्योराण खाप-25 ने भी आंदोलन को मजबूती देने और सरकार में शामिल राजनेताओं का सामाजिक बहिष्कार करने जैसे कड़े फैसले लिए। सांगवान खाप ने निर्णय लिया कि गांवों में हर घर से एक व्यक्ति की आंदोलन को मजबूत करने में सहयोग देने की ड्यूटी लगाई जाएगी।
सुबह 11:10 पर खेड़ी बूरा स्थित सांगू धाम पर दादरी के निर्दलीय विधायक एवं खाप प्रधान सोमबीर सांगवान की अध्यक्षता में सांगवान खाप-40 की सर्वजातीय पंचायत शुरू हुई। खाप सचिव नरसिंह डीपीई ने खाप द्वारा किसान आंदोलन के मद्देनजर लिए गए फैसलों से सभी को अवगत करवाया। पंचायत में करीब एक हजार से अधिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खाप ने फैसला लिया है कि जजपा-भाजपा के किसी नेता या जनप्रतिनिधि को गांव में नहीं घुसने देंगे। इसके अलावा खाप से जुड़े प्रत्येक गांव का हर एक घर आंदोलन में यथासंभव सहयोग करेगा। इसके अलावा लाल किला प्रकरण भाजपा का रचा षड्यंत्र था जिसकी खाप निंदा करती है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई में भी खाप यथासंभव सहयोग करेगी। इसके अलावा जो किसानों का समर्थन नहीं कर रहा उसे वोट ही नहीं दी जाएगी। रविवार को रावलधी टी-प्वाइंट से खाप पदाधिकारी टीकरी बॉर्डर कूच करेंगे।
प्रत्येक कन्नी प्रधान भेजेगा दस ट्रैक्टर
सांगवान खाप ने किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए कन्नी प्रधानों को भी जिम्मेदारियां सौंपी है। इसके तहत एक कन्नी प्रधान को प्रत्येक दिन दस ट्रैक्टर भेजने होंगे। बड़े पांच और छोटे दस गांवों से प्रतिदिन ट्रैक्टर किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचेंगे।
हिंसा के बाद जिले के अधिवक्ता पहुंचे सिंघु बॉर्डर
शनिवार सुबह बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा की अध्यक्षता में करीब 20 से अधिक अधिवक्ता बस में सवार होकर सिंघु बॉर्डर पहुंचे। बता दें कि शुक्रवार को सिंघु बॉर्डर पर हिंसा हुई है और जिले के अधिवक्ता वहां धरना दे रहे किसानों का मनोबल बढ़ाने वहां पहुंचे। इस दौरान पूर्व प्रधान ऋषिपाल पहला, पूर्व सचिव, देवेंद्र, एडवोकेट विरेंद्र डुडी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
किसान आंदोलन का विरोध करने वाले गांवों की खापों से करेंगे वार्ता
सांगवान खाप के पदाधिकारियों ने पंचायत में कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे धरनों को वहां के समीपवर्ती गांवों के लोग खत्म करवाना चाहते हैं। सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को हुई हिंसा दोबारा न हो इसके लिए खाप उन गांवों की खाप पंचायतों से वार्ता करेगी। इस दौरान आंदोलन का विरोध करने की बजाय समर्थन करने की मांग की जाएगी।
ये रहे सांगवान खाप की पंचायत में मौजूद
सांगूधाम पर आयोजित पंचायत में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, कन्नी-23 प्रधान सूूरजभान, पूर्व सरपंच जोरावर, कन्नी-13 प्रधान सूरजभान, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र, राजकुमार, जगबीर घसोला, राजेंद्र, ब्राह्मण खाप से ओमप्रकाश, दलीप सांगवान, पूर्व चेयरमैन प्रीतम, बिरही सरपंच पृथ्वी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्योराण खाप की महापंचायत में ये रहे मौजूद
श्योराण खाप की महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा, महासचिव हरपाल भांडवा, किसान सभा अध्यक्ष रघबीर श्योराण, पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, बैंक निदेशक जगत सिंह, छात्रनेता विजय मोटू, राजू मान, सुमेर सिंह, विद्यानंद हंसावास, सीताराम शर्मा, मीर सिंह जेवली, राजकुमार हड़ौदी, विजय खोरड़ा, सज्जन सिंह, ढिल्लू बाढड़ा, महेंद्र जेवली व सूबे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें