फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 गांवों के ऊपर मंडराया टिड्डी दल, युवाओं ने डीजे बजाकर भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य राजस्थान से आए तीन किलोमीटर लंबे टिड्डी दल को क्षेत्र के किसानों ने सतर्कता बरतते हुए जोर की ध्वनियां कर भगा दिया। किसानों की सूझबूझ से उनकी फसलें टिड्डी दल के प्रकोप में आने से बच गईं। टिड्डियों के झुंड को कादमा, धनासरी सीमा से प्रवेश करते ही किसानों ने तेज आवाज में डीजे, थालियां और तालियां बजानी शुरू कर दी। एक घंटे तक क्षेत्र के करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों में टिड्डियां मंडराती रही।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को मैसेज भेजा कि राजस्थान से आए एक टिड्डी दल के सतनाली क्षेत्र में पहुंचने के बाद अब किसी समय कादमा, धनासरी सीमा से आवागमन हो सकता है इसलिए वह अपने अपने खेतों की में ढेरों पर खड़े होकर उन टिड्डियों को प्रवेश करने से पहले ही तेज आवाज करके आने से रोके। गांवों में टिड्डियों के हमले की जानकारी मिलते ही युवाओं ने खेत में पहुंचकर डीजे लगा दिए। वहीं, अन्य किसान जगह-जगह खड़े होकर थाली एवं ताली बजाने लगे। किसानों के अनुसार टिड्डियों का दल निमड बड़ेसरा, कांहड़ा, मांढी केहर, मांढी पिरानू, मांढी हरिया, हड़ौदा, हड़ौदी गांव में भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें