फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक्सईएन ने संभाला पदभार, अब शहर का विकास पकड़ेगा रफ्तार

Mon, 31 Mar 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के वार्ड की कंडम गली। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद में एक्सईएन ने पदभार संभाल लिया है। अब शहरी विकास रफ्तार पकड़ेगा। फिलहाल, 50 गलियों और एक मुख्य सड़क का निर्माण कराने की योजना है। अगले दस दिन के अंदर टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे। वहीं, इसके बाद शहर के करीब 90 हजार लोगों को कच्ची और जर्जर गलियों व सड़क से निजात मिलेगी।
दादरी नगर परिषद कार्यकारिणी का कार्यकाल ढाई साल से अधिक हो चुका है। इस समय अवधि में विकास की रफ्तार धीमी रही है। पार्षदों का दो गुटों में बंटकर एक-दूसरे का विरोध करना भी शहरी विकास प्रभावित होने का मुख्य कारण है।
विज्ञापन

13 पार्षद चेयरमैन बक्शीराम सैनी पर हर बैठक में भेदभाव और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। चेयरमैन पार्षदों पर राजनीति चमकाने के उद्देश्य से शहरी विकास में रोड़ा अटकाने का ठीकरा फोड़ते हैं। दूसरी ओर, शहरवासी ठप विकास कार्याें से परेशान हैं। अब उन्हें इससे राहत मिलती नजर आ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, दादरी नगर परिषद के एक्सईएन सुमित नांदल का तबादला होने के बाद से पद खाली पड़ा था। शुक्रवार को सुंदर श्योराण ने बतौर एक्सईएन ज्वाइन कर लिया है। सूत्रों की मानें तो अब गलियों और सड़क के निर्माण की प्रक्रिया सिरे चढ़ाई जाएगी। ताकि, लोगों को आवागमन में गहरे गड्ढों का दर्द न झेलना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें