फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कल कबड्डी: हरियाणा की पुरूष और महिला टीम ने पंजाब को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ और भारतीय ओलंपिक महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय जनार्दन सिंह गहलोत के जन्मदिन पर दादरी में बुधवार को सर्कल कबड्डी स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें पुरुष और महिला वर्ग में हरियाणा व पंजाब के बीच मैच खेले गए। दोनों वर्गों मे हरियाणा की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की पूर्व प्रधान मृदुल भदौरिया ने शिरकत की। इसके अलावा हरियाणा कबड्डी फेडरेशन के महासचिव कुलदीप दलाल, कबड्डी जिला अध्यक्ष राजेश फौगाट व शहर के अन्य गण्यमान्य लोग भी आयोजन में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत एक बजे हुई। पहला मैच महिला टीम के बीच हुआ। इस मैच में हरियाणा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब की टीम को 18 अंकों के अंतर से हराकर मैच एकतरफा अपने नाम किया। हरियाणा की महिला टीम ने मैच में 39 अंक बटोरे जबकि पंजाब की महिला टीम सिर्फ 21 अंक ही अर्जित कर सकी।
विज्ञापन

इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे पुरुष वर्ग का मैच खेला गया। पुरुष वर्ग में मैच कांटे का रहा। पहले हाफ के समय तक हरियाणा ने 21 अंक तो पंजाब की टीम ने भी 18 अंक अर्जित किए। दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम 23 अंक हासिल करने में सफल रही जबकि पंजाब की टीम सिर्फ 18 अंक ही हासिल कर पाई। इस प्रकार अंत तक स्कोर 44-37 रहा और हरियाणा पुरुष टीम ने ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पुरुष टीम को एक लाख 11 हजार का मिला पुरस्कार
आयोजन में मैच विजेता व हारने वाली टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हरियाणा की पुरुष टीम को एक लाख ग्यारह हजार रुपये का जबकि पंजाब की पुरुष टीम को 71 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार हरियाणा की महिला टीम को 71 हजार रुपये और पंजाब टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
साल में तीसरी बार दर्शकों ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का देखा हुनर
साल 2022 में दादरी के लोगों को तीन बार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के मैच का आयोजन देखने को मिला। इसके पहले मार्च माह में शहर की पुरानी अनाज मंडी में महिलाओं की नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित हुई थी और उसके बाद गत जुलाई माह में पुरुषों की नेशनल कबड्डी स्पर्धा कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें