फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीपी पंपिंग स्टेशन के लिए पुणे से पहुंची 6 मोटरें

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है और इसके मद्देनजर जन स्वास्थ्य विभाग ने ड्रेन नंबर-8 प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की कवायद शुरू कर दी है। हाल ही में विभाग के पास ड्रेन नंबर-8 प्रोजेक्ट के तहत समसपुर एसटीपी पर बनवाए गए पंपिंग स्टेशन के लिए 6 मोटरें पहुंच गई हैं। ये मोटरें आधुनिक तकनीक की है जो पुणे से मंगवाई गई हैं। अब विभाग जल्द ही इन मोटरों को लगाकर पंपिंग स्टेशन शुरू कर देगा जबकि 38 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डालने का काम 30 अक्तूबर तक एजेंसी को पूरा करना है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर बनाए गए पंपिंग स्टेशन के लिए पुणे से जो छह मोटरें पहुंची हैं, उन्हें एक सप्ताह में लगा दिया जाएगा। इससे सीवर पानी उठान में आसानी हो सकेगी। वहीं एसटीपी से ड्रेन आठ तक 2.5 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाने का काम अभी बाकी है। विभागीय अधिकारियों की टीम एसटीपी का निरीक्षण पहले ही कर चुकी है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर के सीवर व बारिश के पानी को छुछकवास के समीप ड्रेन आठ में डाला जाना है।
एसटीपी पर पंपिंग स्टेशन का निर्माण भी ड्रेन आठ प्रोजेक्ट का हिस्सा है और करीब दो माह पहले ही विभाग ने पंपिंग स्टेशन के निर्माण का काम पूरा करवाकर मोटरों की डिमांड भेजी थी। यह डिमांड पूरी हो गई है और पंपिंग स्टेशन के लिए आधुनिक तकनीक की 6 मोटरें पहुंची हैं। इनसे पानी का निर्बाध उठान हो सकेगा और पाइप लाइन के जरिये एसटीपी का उपचारित पानी ड्रेन आठ में पहुंचता रहेगा।
विज्ञापन

दोनों एसटीपी को जोड़ने का काम भी हो चुका पूरा
शहर में दो एसटीपी हैं जिनके जरिये दूषित पानी की निकासी की जाती है। रामनगर-कपूरी के समीप बने एसटीपी में शहर का करीब 40 प्रतिशत दूषित पानी जाता है। इसी प्रकार दिल्ली रोड स्थित एसटीपी में 60 प्रतिशत पानी पहुंचता है। दोनों एसटीपी को जोड़ने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। पाइप लाइन के जरिये कपूरी एसटीपी का पानी दिल्ली रोड एसटीपी तक पहुंचेगा।
ड्रेन नंबर आठ प्रोजेक्ट माना जा रहा सीवर समस्या का स्थायी समाधान
जन स्वास्थ्य विभाग शहर से जैसे-तैसे सीवर पानी की निकासी कर दिल्ली बाइपास एसटीपी तक पहुंचा देता है लेकिन एसटीपी में पानी भंडारण की जगह नहीं है। विभाग को छुछकवास तक लाइन बिछाने का काम जल्दी पूरा करने की जरूरत है तभी शहर की सीवर समस्या का स्थायी समाधान संभव है। विभाग ड्रेन आठ प्रोजेक्ट को शहर में बनी की सीवर समस्या का स्थायी समाधान मान रहा है।
दोनों एसटीपी मे लगेंगी तीन-तीन मोटरें
एसटीपी परिसर में पंपिंग स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुका है। पंपिंग स्टेशन के लिए बड़ी क्षमता की छह मोटरें पहुंच गई हैं। तीन मोटर दिल्ली रोड एसटीपी में और तीन कपूरी- रामनगर एसटीपी में लगाई जाएंगी ताकि पानी का उठान नियमित रूप से होता रहे। इन एसटीपी सिस्टम पर एक सप्ताह में नई मोटरें लगा दी जाएंगी।
छह नई मोटरें पुणे से मंगवा ली हैं। एक सप्ताह में मोटरें लगा दी जाएंगी। पाइप लाइन बिछाने का कुछ काम बाकी है इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शहर से सीवर के पानी का उठान करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें