फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजेंद्र हत्याकांड के दो आरोपियों को सीआईए ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बिजेंद्र हत्याकांड के दोनों आरोपी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। दस दिन पहले हुई मकड़ाना निवासी बिजेंद्र हत्याकांड को जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। सीआईए ने हत्याकांड के दो आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान मकड़ाना निवासी जोगेंद्र और सुधीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 1998 में हुई उनके पक्ष के व्यक्ति की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे मकड़ाना निवासी बिजेंद्र की 16 मई की रात हत्या की गई थी। उसका शव मुख्यमार्ग पर ट्रैक्टर के समीप से बरामद हुआ था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतक के भतीजे अमित ने गांव के ही एक पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने शराब ठेका पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली थी और उस दौरान पुलिस को सुराग भी मिले थे। मामले की जांच करते हुए सीआईए ने आरोपी जोगेंद्र और सुधीर को आदमपुर अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

वारदात में प्रयोग बाइक बरामद
इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है। इस हत्याकांड को 1998 में हुए मर्डर के चलते अंजाम दिया गया। उस मर्डर में मृतक बिजेंद्र भी आरोपी था और उसे दस साल की सजा हुई थी। सात साल की सजा काटने के बाद बरी हो गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिजेंद्र हत्याकांड में अभी और गिरफ्तारी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें