फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के आरोपी को सीआईए टीम ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने के एक और आरोपी को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रावलधी निवासी मंजीत के रूप में हुई है। उससे पहले भी पुलिस इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गत 28 अप्रैल को गाड़ी खड़ी करने को लेकर रावलधी में विवाद हुआ था। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग की थी और पेट में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ था। घायल विनोद के भतीजे जितेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में सशस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। प्रवक्ता ने बताया कि फायरिंग में शामिल कुछ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि अब एक और आरोपी मंजीत को भी काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें