फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: झूठा निकला बच्चे के अपहरण का मामला, पिता के घर मिला

Thu, 27 Aug 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सदर थाना दादरी पुलिस ने 14 वर्षीय बच्चे के कथित अपहरण के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में अपहरण की कहानी झूठी निकली और बच्चा अपने पिता के घर से सकुशल बरामद हुआ। झूठी सूचना देने के आरोप में शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि गांव सुंदरहेटी के एक व्यक्ति ने 24 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी। उसने अपने नाबालिग बेटे के लापता होने की जानकारी दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 23 अगस्त को समसपुर रोड पर दो अज्ञात व्यक्ति सफेद स्विफ्ट कार में उसके बेटे को ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने शिकायत में बताए गए तथ्यों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता की कहानी पर संदेह हुआ। गहन पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला कि बच्चा अगवा नहीं हुआ था। पिता ने ही उसे अपने घर में छिपा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घर पहुंचकर 14 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद किया। जांच में अपहरण संबंधी शिकायत मनगढ़ंत पाई गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें