फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 5 लाख जुर्माना

Sat, 03 Jun 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ओवरलोड डंपर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार रात आरटीए टीम के साथ मिलकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। करीब पांच घंटे तक कार्रवाई चली और इस दौरान आठ ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए जबकि चार को जब्त किया गया। पकड़े गए ओवरलोड वाहनों पर करीब 5 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्टरों और भारी वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचनाएं मिल रही थीं कि दादरी जिले में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग हो रही है। इस आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता वीरवार दोपहर बाद दादरी पहुंचा और गुप्तचर व आरटीए टीम को साथ लेकर बाढड़ा रोड पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग शुरू की।
मुख्यमार्ग पर बिरही कलां के समीप ओवरलोड वाहन पकड़े गए और इनमें निर्धारित क्षमता से अधिक भवन निर्माण सामग्री मिली। इन डंपरों के आरटीए टीम ने चालान किए। इसके बाद टीम ने तिवाला के समीप भी ओवरलोड वाहन पकड़े। रात करीब साढ़े 9 बजे तक कार्रवाई चली और आरटीए टीम चार ओवरलोड वाहनों को जब्त कर बाड़े ले गई। टीम में शामिल अधिकारियों के अनुसार 8 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई और आरटीए टीम की ओर से करीब पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


नंबर प्लेट पर लगी मिली ग्रीस
पकड़े गए ओवरलोड वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर छिपाने के लिए चालक की ओर से ग्रीस प्रयोग की गई, ताकि आरटीए टीम रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालान न कर सके। हालांकि टीम ने चालक से ही नंबर प्लेट पर लगी ग्रीस साफ करवाई और इसके बाद वाहन के चालान भी किए गए।




रेकी और दुर्व्यवहार की हो चुकी कई घटनाएं
जिले में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते समय आरटीए टीम की रेकी और दुर्व्यवहार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। टीम की ओर से इस संबंध में गत दो माह में पांच एफआईआर भी दर्ज करवाई गई हैं। दूसरी ओर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए इन मामलों के आरोपियों को काबू किया है।



मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में वीरवार रात तक कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने 8 ओवरलोड वाहनों के चालान कर करीब पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया है। भविष्य में भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

-दर्शना भारद्वाज, आरटीए, चरखी दादरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें