फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पहलवानों के समर्थन में किसान संगठनों ने निकाला रोष मार्च,पीएम का फूंका पुतला

Fri, 02 Jun 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा अनाज मंडी के सामने पीएम का पुतला फूंकते हुए किसान।
विज्ञापन
बाढड़ा। महिला पहलवानों के मामले में आरोपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई न करने पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को किसान व सामाजिक संगठनों ने रोष मार्च निकाला। अनाज मंडी के सामने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सरकार की मनमानी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

कस्बे के किसान भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने बताया कि दिल्ली में पहलवानों के साथ हुई अभद्रता पर किसान व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया।
हरपाल ने कहा कि सरकार द्वारा देश का गौरव बढ़ाने वाली पहलवानों की सुनवाई नहीं करना लोकतंत्र के खिलाफ है। बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी न करना सरकार की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवालिया निशान है। महिला पहलवानों को सड़कों पर घसीटना व मामले दर्ज करना गलत है।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता सरपंच सुरेश धनासरी ने कहा कि देश में आज अलोकतांत्रिक ताकतें सिर उठा रही हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। विरोध प्रदर्शन में भाकियू महासचिव महेंद्र सिंह जेवली, ओमप्रकाश, पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा, ऋषि भांडवा, करण सिंह, पूर्व सरपंच गिरधारी, दिलबाग गोपी, होशियार सिंह, कमल सिंह हड़ौदी, ब्रह्मपाल बाढड़ा, विनोद मांढ़ी, आनंद वालिया, वेदप्रकाश, ओमप्रकाश, अशोक, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें