फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बुक डिपो पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, 152 पुस्तकें कब्जे में लीं

Tue, 02 Apr 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एनसीईआरटी दिल्ली, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक, गुप्तचर विभाग ने पुलिस की मदद से शहर के मुख्य बाजार में एक पुस्तक भंडार पर छापा मारा। दो घंटे तक कार्रवाई चली। टीम ने कक्षा 11वीं व 12वीं की अलग-अलग विषयों की 152 पुस्तकें संदेह के आधार पर कब्जे में ली। इस कार्रवाई से अन्य बुक डिपो संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एनसीईआरटी दिल्ली से उत्पादन सहायक अधिकारी प्रकाशवीर, सहायक व्यवसाय प्रबंधक पदम सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को साथ लेकर पुस्तक भंडार पर छापेमारी की। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पुस्तक भंडार में एनसीईआरटी की ओर से अधिकृत पुस्तकों के अलावा अन्य किताबों की अवैध रूप से बेची जा रही है। पुस्तक विक्रेता हेल्प बुक व प्राइवेट प्रकाशकों की पुस्तकों की बिक्री करते हैं। इन पुस्तकों की कीमत भी एनसीईआरटी की पुस्तकों से कई गुना ज्यादा है। इसके आधार पर टीम ने कार्रवाई की।

नया सत्र हुआ शुरू
एक अप्रैल से शिक्षा का नया सत्र शुरू हो गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को नई पुस्तकों की जरूरत है। बाजारों में पुस्तकों की दुकानों पर भीड़ देखी जा सकती है। प्राइवेट स्कूलों में तो अधिकतर प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें ही लगवाई जाती हैं।
विज्ञापन


25 विषयों की हैं पुस्तकें
टीम ने दुकान से 25 अलग-अलग विषयों की 152 पुस्तकें अपने कब्जे में ली हैं। अब इन पुस्तकों की प्रमाणिकता की जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद भी अलग कदम उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें