फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने देर रात पकड़े दो ओवरलोड डंपर, 1.59 लाख ठोका जुर्माना

Mon, 10 Jul 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग से गुजरता ओवरलोड वाहन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शनिवार रात क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान दो ओवरलोड वाहन पकड़े गए। टीम ने उन पर एक लाख 59 हजार रुपये जुर्माना लगाया। दूसरी ओर देर रात हुई इस कार्रवाई से ओवरलोड माफिया और ट्रांसपोर्टर में हड़कंप मचा रहा। खास बात ये रही कि आरटीए विभाग के उच्चाधिकारियों समेत गुप्तचर और खनन विभाग के अधिकारी भी कार्रवाई का हिस्सा रहे।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में ओवरलोडिंग की समस्या काफी पुरानी है। विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद भी ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा। शनिवार रात मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में आरटीए, गुप्तचर विभाग और खनन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
रात करीब 2:15 से 2:40 तक ओवरलोड वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दो ओवरलोड डंपर पकड़े गए। एक डंपर पर 96,000 जबकि दूसरे पर 63,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से एएसआई नरेंद्र, आरटीए विभाग की ओर से फरीदाबाद एएसपी जितेंद्र गहलावत, आरटीए नारनौल डीएसपी राजकुमार, गुप्तचर विभाग से जलधीर कलकल आदि कार्रवाई का हिस्सा रहे।
विज्ञापन


- प्रशासन अप्रोच रास्तों से आवागमन पर लगा चुका रोक
बता दें कि भारी वाहनों के लिए जिला प्रशासन ने रूट तय कर रखे हैं। प्रशासन ने अप्रोच रास्तों से भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। प्रशासन के आदेश अनुसार भारी वाहन चालक केवल मुख्यमार्गाें से ही होकर गुजरेंगे। इस आदेश के बावजूद कुछ ट्रांसपोर्टर अपने ओवरलोड वाहनों को अप्रोच रास्तों से निकालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें