फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 50 लोगों ने दूर करवाईं प्रॉपर्टी आईडी की खामियां

Mon, 10 Jul 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नगर परिषद में लगे शिविर में अपनी प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाते लोग।
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद कार्यालय में लगातार दूसरे दिन भी प्रॉपर्टी आईडी की खामियां ठीक करने के लिए शिविर लगाया गया। सुबह से शाम तक 50 लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी की खामियां दूर करवाईं। वहीं, खामियां दूर करने के लिए चार हेल्प डेस्क लगाए गए। शाम पांच बजे तक लोग यहां अपनी समस्याओं का निराकरण करवाने पहुंचे।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी की खामियां ठीक करने से पहले कर्मचारियों ने दस्तावेजों की गहनता से जांच की। वहीं, शनिवार और रविवार को लगाए गए गए दो दिवसीय विशेष शिविर का 130 परिवारों ने लाभ उठाया। बता दें कि सरकार के आदेश अनुसार नगर परिषद अधिकारी प्रत्येक शनिवार और रविवार को विशेष शिविर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को लगाए गए शिविर में 80 लोग प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को दुरुस्त करवाने पहुंचे थे। शिविर के अंतिम दिन नगर परिषद कार्यालय परिसर में लगभग 50 लोगों ने ऑफलाइन आवेदन किए। 7 कर्मचारियों ने इन आवेदकों की आईडी की जांच की और उसके बाद अगली प्रक्रिया अमल में लाए। कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी आईडी में मिली खामियों को तुरंत प्रभाव से ठीक कर लोगों को राहत दी। कैंप में अधिकतर आवेदनकर्ता की आईडी में मोबाइल नंबर ठीक नहीं होने के अलावा विकास शुल्क और टैक्स से संबंधित खामियां थीं।

शनिवार को 79 आईडी की गईं थी ठीक
नगर परिषद में प्रॉपर्टी आई ठीक करवाने के लिए शनिवार को पहले दिन 79 लोगों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन किए थे। कैंप में पहले दिन 56 आवेदन ऑफलाइन के साथ 24 आवेदन ऑनलाइन किए गए थे। कर्मचारियों व अधिकारियों ने पहले दिन भी सभी आईडी को ठीक कर दिया था। वहीं, रविवार को दूसरे दिन भी 50 लोगों की आईडी ठीक करने का दावा किया गया।
विज्ञापन


दो दिवसीय विशेष शिविर में 130 लोगों की प्रॉपर्टी आईडी ठीक की गईं। किसी में मोबाइल नंबर तो किसी में विकास शुल्क और टैक्स से संबंधी खामियां थीं, जिन्हें कर्मचारियों ने दूर कर दिया। इस दौरान किसी भी आवेदनकर्ता को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

-राजेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें