ऑयल मिल में खड़ा सरसों से लदा ट्रैक्टर।
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने वीरवार को चिड़िया रोड स्थित एक तेल मिल में दबिश दी। यहां कार्रवाई करने पहुंची टीम ने सरसों पर मार्केटिंग बोर्ड की फीस और जीएसटी चोरी पकड़ी। कार्रवाई के दौरान 1,24,326 रुपये जुर्माना लगाया गया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली कि चिड़िया रोड स्थित एक तेल मील में मार्केट फीस व जीएसटी चोरी करके सरसों बेची जा रही है। इस पर संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंडी सुपरवाइजर विनोद कुमार, एईटीओ राजेश धमीजा, आरटीए अतिरिक्त सचिव बलबीर सिंह और दादरी गुप्तचर विभाग को साथ लेकर उक्त मिल में दबिश दी। टीम जब वहां पहुंची तो मिल मालिक हाजिर मिला।
वहां टीम को चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर, कैंटर और टाटा-407 सरसों से भरे मिले। मिल मालिक और वाहन चालक टीम के समक्ष सरसों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके चलते 8450 रुपये मार्केट फीस व जुर्माना किया गया। इसके बाद आरटीए विभाग द्वारा उक्त वाहनों को बाड़ा में ले जाकर ट्रैक्टर पर 31500 रुपये और टाटा 407 पर 21000 रुपये जुर्माना किया गया। इसके अलावा जीएसटी टीम ने 63376 रुपये का जुर्माना लगाया।