चरखी दादरी। हरियाणा सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को अपना घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस बारे में उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने बताया कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आरक्षित प्लॉटों के आवंटन की यह प्रक्रिया फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, पानीपत एवं रोहतक शहरों में लागू की गई है। पात्र आवेदकों के लिए प्लॉट बुकिंग 29 जनवरी से शुरू हो गई है।
उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत इन शहरों में प्लॉट के लिए पंजीकरण कराया था और जो भौतिक सत्यापन प्रक्रिया में पात्र पाए गए हैं, वे इस बुकिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्लॉट बुकिंग के लिए 10 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। पात्र आवेदकों एवं उपलब्ध प्लॉटों की सूची हाउसिंग फॉर ऑल विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2585852 पर संपर्क किया जा सकता है।