फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को निजी स्कूल में लगी मिलीं कक्षाएं

Sat, 06 Jan 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में चरखी दादरी के निजी स्कूल में पहुंची संयुक्त टीम।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में गुप्तचर व शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के एक निजी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल परिसर में कक्षाएं लगी मिलीं, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से शीतकालीन अवकाश घोषित किया हुआ है। सरकार के आदेश की अवहेलना करने पर आगामी कार्रवाई शिक्षा विभाग की ओर से अमल में लाई जाएगी जबकि टीम ने निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंची टीम में शामिल एक कर्मचारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी शहर के एक निजी स्कूल में शीतकालीन अवकाश के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग व शिक्षा विभाग की ओर से शीशवाला राजकीय स्कूल प्रधानाचार्य विजय कुमार को साथ लेकर उक्त निजी स्कूल में दबिश दी गई।
टीम जब स्कूल परिसर पहुंची तो वहां संचालक हाजिर मिले। इसके बाद संचालक को साथ लेकर कक्षाओं का निरीक्षण किया गया। अहम बात ये रही कि अवकाश के बावजूद स्कूल में कक्षाएं लगी मिली। टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को दे दी गई है जबकि आदेश की अवहेलना करने पर आगामी कार्रवाई शिक्षा विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें