फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक-एक डिग्री लुढ़का तापमान, 5 किलोमीटर की रफ्तार से चली शीतलहर

Sat, 06 Jan 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गर्म कपड़े पहनकर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से गुजरते हुए बच्चे और महिलाएं।
विज्ञापन
चरखी दादरी। ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार की बात करें तो 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इसके चलते शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड का असर बना रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की बात करें तो जिले का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए जिससे ठंड का सितम कम नहीं हो पाया। ठंड का असर बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भी देखने को मिला। शहर में विभिन्न जगहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।
कृषि विशेषज्ञों की माने तो फिलहाल मौसम सरसों और गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है। सुबह-शाम ठंड रहने और दिन में धूप खिलने से फसलों की वृद्धि अच्छे प्रकार से होगी और पैदावार भी अच्छी होगी। वहीं, स्वास्थ्य के लिहाज से मौसम सही नहीं है और लोग खांसी, जुकाम, बुखार जैसी सामान्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं जबकि हृदयाघात का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- आगामी एक सप्ताह तापमान ये रहने की उम्मीद

तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान

7 जनवरी- 16-6

8 जनवरी-17-8

9 जनवरी-16-8

10 जनवरी-17-8

11 जनवरी-18-7

12 जनवरी-16-7

13 जनवरी-17-7



- इन बातों का रखें ख्याल

- खांसी, जुकाम व बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

- जितना हो सके बुजुर्गों व बच्चों को घर के अंदर ही रखें।

- गर्म कपड़े पहने और ठंडे पानी से खुद को दूर रखें।

- सिर, गर्दन, हाथ और पैर को ढककर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें