फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीसीआई परिसर चरखी दादरी में पक्षी होटल शुरू, 24 घंटे मिलेगा दाना-पानी

Thu, 27 Mar 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सीसीआई परिसर में पक्षियों के लिए सकोरे में पानी भरते गांधीनगर के लोग।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गांधी नगर पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया और रक्तवीर परिवार संयोजक राजेश सोनी के नेतृत्व में सीसीआई परिसर स्थित चबूतरे पर पक्षी होटल शुरू किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पक्षियों को गर्मी के दौरान दाना-पानी उपलब्ध कराना है। ताकि, वे सुरक्षित व स्वस्थ रह सकें। रक्तवीर परिवार संयोजक राजेश सोनी ने बताया कि पशु-पक्षियों की देखभाल करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। प्यासे पक्षियों को पानी पिलाना और उनके लिए दाना उपलब्ध कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने घरों की छतों, बालकनियों और आंगनों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाएं। उनके लिए नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह न केवल पक्षियों के लिए राहतदायक होगा, बल्कि, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।पहल को सफल बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। ताकि, अधिक लोग पक्षियों की सेवा में योगदान दे सकें।

भाकियू पदाधिकारियों ने किया बाढड़ा अनाज मंडी का दौरा
बाढड़ा। भाकियू के पदाधिकारियों ने अनाज मंडी में सरसों खरीद का जायजा लिया। किसान नेताओं ने आढ़तियों से एक क्विंटल पर एक किलोग्राम कटौती करने की बात कही। इस समय आढ़ती 85 किलोग्राम अनाज पर यह कटौती काट रहे हैं। वहीं, बुधवार को 63 किसानों के गेटपास जारी किए गए। अब तक कुल 78 किसानों के गेटपास काटे गए हैं। 1650 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। खरीद एजेंसी नेफेड की ओर बुधवार को भी सरसों की खरीद नहीं की गई। खरीद अधिकारियों ने बताया कि सरसों में नमी होने व बैग टैग नहीं लगने के कारण खरीद नहीं हो पाई। अनाज मंडी सुपरवाइजर जयप्रकाश सांगवान ने क्षेत्र के किसानों से अपील है कि वे सरसों को सुखाकर मंडी में लाएं। गेट पास सुबह नौ बजे से पांच बजे तक ही काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडी में वारदाना पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें