फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद नहीं बदला टूटकर मकान पर गिरा बिजली पोल

विज्ञापन
टूटने के बाद मकान की दीवार के सहारे अटका बिजली पोल। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम के कर्मचारी अपने काम के प्रति कितने सजग हैं, इसका अंदाजा वार्ड-10 में टूटकर एक मकान की दीवार पर गिरे बिजली पोल को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है। तीन दिन पहले यह पोल टूट गया था और तब से मकान की दीवार के सहारे अटका हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वो बिजली निगम के अधिकारियों को इस स्थिति से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गनीमत है इससे अब तक कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अगर हालात यूं ही रहे तो कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मकान मालिक का कहना है कि जब से पोल दीवार पर गिरा है, तब से मकान में करंट आने का भय सता रहा है। इसी अंदेशे पर वो निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि लिखित शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
- कई वर्ष पुराना है बिजली पोल
मकान मालिक पवन कुमार गोयल ने बताया कि उसके मकान के समीप कई वर्षों से एक बिजली का खंभा खड़ा है। इसके ऊपर से तीन फेज की तारें गुजरती हैं। हमारे घर के समीप होने के कारण हमें डर सताता रहता था कि कहीं यह हमारे घर पर न गिर जाए। इस समस्या को लेकर कई बार वो बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके, लेकिन विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। गत बुधवार शाम को बारिश के दौरान खंभा टूटकर मकान पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें