फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परिणाम: होनहारों ने गाड़े झंडे, सफलता की उड़ान भरने को तैयार...

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सीबीएसई बोर्ड की ओर से शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें जिले के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले में बारहवीं कक्षा का पास प्रतिशत 97.1 तो दसवीं का पास प्रतिशत 98.2 प्रतिशत रहा। दसवीं और बारहवीं के परिणाम में लड़कियों ने इस बार भी लड़कों को पछाड़ा है। दादरी जिले का पास प्रतिशत सीबीएसई के ओवरऑल परिणाम से अधिक रहा, जो गौरव की बात है।
विज्ञापन

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा गत अप्रैल माह में शुरू हुई थीं जो जून में संपन्न हुई थीं। जिले में 2400 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। बारहवीं की परीक्षा में 900 और दसवीं की परीक्षा में 1500 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए। जिले में सीबीएसई स्कूलों की संख्या 33 है और परीक्षाओं के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए थे। शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड ने सुबह पहले बारहवीं और फिर दसवीं का परिणाम जारी कर दिया। परिणाम देखकर होनहारों के चेहरे खिल गए। हालांकि देर शाम तक जिला टॉपर्स की तो स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई लेकिन 95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक कई विद्यार्थियों ने प्राप्त किए।
स्कूलों में पहुंचे विद्यार्थी, मनाया जश्न
परिणाम देखने के बाद मेधावी सीधे स्कूल पहुंचे और वहां जश्न मनाया। शिक्षकों ने होनहारों की न केवल पीठ थपथपाई बल्कि उनका मुंह मीठा करवाने के बाद सम्मानित भी किया। वहीं, शिक्षकों ने इन विद्यार्थियों को आगे निर्धारित लक्ष्य की भी याद दिलाई।
विज्ञापन

सेल्फ स्टडी से पाया मुकाम, कोई आईएएस तो कोई बेटी बनना चाहती है इंजीनियर
मैंने बारहवीं में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए है। मेरा सपना इंजीनियर बनना है। मैंने स्कूल समय के अलावा घर पर नियमित सेल्फ स्टडी की। अब मेरा लक्ष्य अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना है। परिजनों और शिक्षकों का मुझे पूरा सहयोग मिला। - उमंग, छात्रा, आरईडी स्कूल।
मैंने बारहवीं के परिणाम में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मेरा शुरू से ही लक्ष्य सैन्य अधिकारी बनना है और इसे पाने के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगी। सेल्फ स्टडी का मुझे काफी फायदा मिला और भविष्य में मुकाम पाने के लिए और कड़ी मेहनत करूंगी। - साक्षी, छात्रा, सर्वोदय स्कूल इमलोटा।
मेरा सपना सीए बनना है और मेरी अकाउंट में काफी रुचि है। परिजनों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही मैं बारहवीं में 95.6 फीसदी अंक हासिल कर पाई हूं। मैंने स्कूल समय के अलावा घर पर नियमित पढ़ाई की है और अब मेरा पूरा ध्यान लक्ष्य की ओर है। - राशि, छात्रा, एपीजे स्कूल।
हमारे होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बारहवीं कक्षा में जिले का परीक्षा परिणाम 97.1 प्रतिशत और दसवीं का पास प्रतिशत 98.2 प्रतिशत रहा। मैं सभी को बधाई देती हूं।
विज्ञापन

- ज्योति सांगवान, जिला को-ऑर्डिनेटर, सीबीएसई, जिला चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें