संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित दादरी फुटबाल अकादमी में आयोजित तीन दिवसीय जूनियर फुटबाल टूर्नामेंट का समापन हो गया। इसमें अलग-अलग आयुवर्ग में विभिन्न टीमों ने अपना खेल कौशल दिखाया। अंडर-8 और 12 आयुवर्ग में चरखी तो अंडर-10 में झोझूकलां चैंपियन बना। आयोजक समिति की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जीडी गोयनका स्कूल से रविंद्र सांगवान व न्यू राजन स्पोर्ट्स से यूनिक ने शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। कोच मनोज सांगवान ने बताया कि अंडर-8 आयुवर्ग में चरखी फुटबाल क्लब प्रथम, न्यू ईरा स्कूल द्वितीय व जीडी गोयनका स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
इसी प्रकार, आयुवर्ग अंडर-10 आयुवर्ग में झोझूकलां की टीम विजेता बनी जबकि चरखी फुटबाल क्लब दूसरे और न्यू ईरा स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-12 आयुवर्ग में चरखी राजकीय स्कूल की टीम विजेता बनी जबकि दादरी की टीम दूसरे व फुटबाल नर्सरी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-14 आयुवर्ग में संस्कार स्कूल ने पहला, दादरी की टीम ने दूसरा और चरखी राजकीय स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में संदीप सांगवान, मनदीप, हेमराज, राजा, सागर, पूर्व सरपंच छोटूराम व इमरान खान आदि मौजूद रहे।