फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय योग चैंपियनशिप में चरखी दादरी की टीमों ने जीते आठ पदक

Sat, 04 Jan 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अटेला स्थित एसवीएम स्कूल में पदक विजेता योग खिलाड़ी कोच व शिक्षकों के साथ।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव अटेला स्थित सरस्वती बाल मंदिर विद्यालय के योग खिलाड़ियों ने हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की अलग-अलग आयुवर्ग की टीमों ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए। इस प्रदर्शन की बदौलत जिले की टीम ओवरऑल विजेता भी बनी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय परिसर में संस्था निदेशक जगदीश सांगवान की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन कर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में सभी के गांवों से सरपंच व मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे। जगदीश सांगवान ने बताया कि हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप के 5 से 8 वर्ष आयुवर्ग में सानवी, ऐंजल, तमन्ना, नव्या व नैंसी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार आर्टिस्ट योग लड़कों के 5 से 8 वर्ष आयुवर्ग में पुनीत, विशांत, प्रीत यादव, शिवम व खविश ने स्वर्ण पदक जीता है।
लडकियों के 8 से 11 आयुवर्ग में निष्ठा, अंशु, मुस्कान, अक्षिता व परिधि की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस आयुवर्ग में लड़कों की टीम में शामिल वंश, शिवम, तनुज, विहान व यश ढिल्लो ने रजत पदक हासिल किया। लड़कियों के 11 से 14 आयुवर्ग में निधि, खुशी, घिर्ती, दीपिका व रितिका की टीम ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार, 14 से 17 आयुवर्ग में सोनाक्षी, अंतिमा, अक्षिता, प्रीति व रितिका की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। रिदमिक ग्रुप में रिशु शर्मा, रेणु, स्नेहा, रितिका व संजना की टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता है। इस मौके पर मुकेश, योगेश सांगवान, ज्योति सांगवान, भूप सिंह, पूनम कमलेश, कुसुमलता, सुनीता व रेखा ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें