फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: धनतेरस और छोटी दिवाली के बर्तन बाजार तैयार, अच्छा कारोबर होने की उम्मीद

Sat, 26 Oct 2024 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

शहर में 100 से अधिक बर्तन भंडार है। व्यापारियों को दो करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बर्तनों की खरीदारी करते। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में धनतेरस व दिवाली पर्व को लेकर शहर के बर्तन बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई है। मार्केट के व्यापारियों को त्योहारी सीजन में दो करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं, बढ़ने वाली मांग को देखते हुए व्यापारी अपना स्टॉक पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन


हालांकि स्थानीय बर्तन व्यापारियों का मानना है कि इस बार बर्तन कारोबार पिछले साल की अपेक्षा हल्का रह सकता है। इसका कारण इस बार फसलें देरी से मंडी में पहुंचना भी है। व्यापारियों का कहना है कि खरीदारी करने ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ज्यादा आते हैं और इस समय, समय रहते फसल न बिक पाने पर उनके हाथ में रुपये नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन


जिले में दिवाली व धनतेरस को लेकर स्थानीय बर्तन व्यापारी अच्छी बिक्री की आस लगाए बैठे हैं। त्योहार के नजदीक आते आते दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। पर्व के अवसर पर लोग अपने घरों में नया बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। अधिकतर लोग इस अवसर पर तांबे, पीतल, कांसे व स्टील के बर्तनों की खरीदारी करते हैं।

जिले के बर्तन व्यापारियों का कहना है कि ऑन लाइन खरीददारी ने मार्केट की सभी दुकानों पर विपरित असर डाला है। अधिकतर लोग क्वालिटी नहीं कम दाम देखकर ऑनलाइन बर्तन खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं।

तांबा और पीतल के बर्तनों की रहेगी ज्यादा मांग
आजकल लोग पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए प्लास्टिक से बने बर्तनों की खरीदारी कम ही कर रहे हैं। ऐसे में अधिकांश लोग पीतल, तांबा व कांसे के बर्तन खरीदना पसदं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीतल व तांबे की धातु से बर्तनों में भोजन ग्रहण करना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं।

व्यापारी बोले: हमारी तैयारियां पूरी, ग्राहकों का इंतजार
बाजार में लोगों का आवागमन शुरू हो गया है, लेकिन अभी खरीदारी ज्यादा नहीं है। धनतेरस और छोटी दिवाली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। पर्व पर लोग पुराने बर्तनों के बदलवा कर नए बर्तन अधिक खरीदते हैं। -सुधीर चुटानी, बर्तन व्यापारी
विज्ञापन


पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष बाजार में भीड़ कम ही नजर आ रही है। शहर का पूरा व्यापार ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े किसानों पर निर्भर रहता है और इस बार फसल समय पर नहीं बिक पाने से किसानों के हाथ भी खाली हैं। -सतबीर गौड़, प्रधान, बर्तन एसोसिएशन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें